सोनभद्र, मार्च 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड विद्यालयों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया, शुल्क निर्धारण और पाठ्यपुस्तकों के चयन को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि सभी विद्यालयों में पठन-पाठन केवल एनसीईआरटी की निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के आधार पर ही संचालित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों की तरफ से किसी अन्य निजी प्रकाशन की पुस्तकों को अनिवार्य करने या बोर्ड से इतर सामग्री लागू करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कहा कि कोई भी विद्यालय अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या सामग्री खरीदने के...