लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के निजी विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर मनमानी वसूली के खिलाफ अभिभावकों की आवाज तेज होती जा रही है। इस संबंध में एक अभिभावक ने उपायुक्त को आवेदन देकर जिले के सभी निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि चंदवा के कई निजी विद्यालयों में हर वर्ष री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से अनावश्यक और अत्यधिक शुल्क वसूला जा रहा है। कुछ अभिभावक ने बताया कि उनके चार बच्चे पिछले दो वर्षों से उक्त विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और वे एक साधारण परिवार से आते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद किसी तरह बच्चों की शिक्षा जारी रखी जा रही है, लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा जबरन भारी-भरकम शुल्क की मांग से परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.