रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- खटीमा। डायनेस्टी गुरुकुल एकेडमी छिनकी में वार्षिक खेलोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को अभिभावकों की रस्सा-कसी प्रतियोगिता हुई। रोमांचित कर देने वाली महिलाओं की रस्सा कसी में टीम-ए और बी के बीच काफी रोमांचक मुकाबले में टीम बी ने सफलता हासिल की। सभी विजेता महिलाओं को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया और खेल को बच्चों के लिए जरूरी बताया। खेल बच्चों में मोबाइल की आदत और नशे से बचने की दिशा में अहम कदम है। महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी, खो खो, दौड़ और मलखंभ जैसे खेलों का आयोजन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रबंधक धीरेन्द्र चंद्र भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरू, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आइवन, खेल प्रशिक्षक भरत बिष्ट, परविंदर खाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.