गिरडीह, अप्रैल 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा री-एडमिशन अथवा अन्य बहाने से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ अभिभावकों की एक टीम ने सोमवार को गिरिडीह के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सरकार के नियमानुसार तत्काल इसमें हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की। टीम की अगुवाई पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, धर्मेंद्र यादव, शाहबाज कादरी, मिथिलेश साव, गिरेंद्र यादव आदि कर रहे थे। अभिभावकों ने सर्वप्रथम झंडा मैदान में एक संक्षिप्त बैठक कर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन तैयार किया। फिर उन्होंने क्रमशः गिरिडीह सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा। यह भी पढ़ें- जिले के निजी स्कूलों की फीस, ड्रेस व किताबों पर सख्ती उन्हें लिखित ज्ञापन भी सौंपा। टीम में शामिल लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.