फतेहपुर, जून 28 -- खागा। इस भीषण गर्मी को देखते हुए अब बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावक बेहद चिंतित हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव करने की मांग की है। उनकी मांग है कि वर्तमान समय को बदल कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए। नगर क्षेत्र के अभिभावकों के तर्क हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद धूप और उमस का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में छोटे बच्चों का स्कूल से घर लौटना उनकी सेहत पर भारी पड़ रहा है। इस मौसम में बच्चों में चक्कर आने, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के कारण चार जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने स्कूलों के समय में कटौती या बदलाव नहीं किया तो बच्चों के बीमार होने का ग्राफ और बढ़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को ...