अभिभावकों को स्कूल के नियम-कानून की दी जानकारी
प्रयागराज, अप्रैल 4 -- गंगा गुरुकुलम विद्यालय फाफामऊ में शनिवार को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय के नियम और कानून से अवगत कराया गया। प्राइमरी समन्वयक कविता चक्रवर्ती ने अभिभावकों को विद्यालय में नव परिवर्तन, गतिविधि आधारित शिक्षा आदि से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विचार व्यक्त किए। काउन्सलर श्रुति विग ने बच्चों के साथ समय बिताने, उनके साथ मित्रवत व्यवहार करने, सही मार्गदर्शन देने, सकारात्मक वातावरण प्रदान करने पर बल दिया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन काउन्सलर समृद्धि ने किया। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और कक्षा एक के बच्चों ने एक्शन सांग से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.