गंगापार, जनवरी 24 -- सहसों ब्लाक के विद्यालयों में शनिवार को मतदाता जागरूकता दिवस व शिक्षा चौपाल मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय बिगहिया, वजीरपुर, हसनपुर कोरारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय थानापुर, कल्यानपुर, बैजपुर आदि सभी स्कूलों में बच्चों, अभिभावकों व जन प्रतिनिधियों द्वारा हाथ फैलाकर मतदाता जागरूकता का शपथ लिया गया। शिक्षकों की अपील पर छात्रों ने संकल्प लिया कि वह आज स्कूल से घर जाकर अपने माता-पिता व अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे। जिससे मतदान के दिन वह अनिवार्य रूप से अपने-अपने बूथस्थल केंद्रों पर जाकर मतदान करें। इस मौके पर सहसों महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष शिखा पांडे, गिरिजा देवी, राजकुमार गिरी, रीता देवी, मोहम्मद अख्तर, अवधेश सिंह, सरिता आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.