नवादा, मई 31 -- जिले के 16 सौ से अधिक प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर विशेष अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बच्चों के मानसिक विकास, भावनात्मक संतुलन, पढ़ाई के माहौल और अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने संगोष्ठी में बताया कि मौजूदा समय में बच्चों पर पढ़ाई और प्रतिस्पर्धा का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को सकारात्मक वातावरण, भावनात्मक सहयोग और मानसिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से इस बार की संगोष्ठी का विषय मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण रखा गया है। यह भी पढ़ें- संगोष्ठी में अभिभावकों ने जाना बच्चों को समझने का मंत्रअभिभावकों की भूमिका संगोष्ठी में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों की नियमित पढ़ाई, व्यवहार, ...