उरई, अप्रैल 1 -- सिरसा कलार। उच्च प्राथमिक विद्यालय छानी अहीर में स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और अभिभावकों को पढ़ाई के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस दौरान प्रधानाध्यापिका रेखा, सहायक अध्यापक अवनीश शुक्ला, अजय कुमार, शिवाकान्ती, ग्राम प्रधान राजेश कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष देव सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.