उरई, अप्रैल 1 -- माधौगढ़। कंपोजिट विद्यालय के परिसर में स्कूल चलो अभियान एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास, विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने करते हुए कहा कि अध्यापकों के साथ साथ अभिभावकों की पूरी जिम्मेदारी होती है कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। कस्बा के चार विद्यालयों के 70 प्रथम तीन छात्रों को मुख्य अतिथियों ने शील्ड,मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही पाठय पुस्तकें भी वितरित की। इस दौरान अध्यापक अमित कुमार गुप्ता, कुमोदिनी देवी, चित्रा सिंह, विभा विश्नोई, अजय भदौरिया, योगेश कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, नितिन चतुर्वेदी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...