कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- कड़ा और सिराथू बीआरसी क्षेत्र के 341 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 45 हजार विद्यार्थियों में अधिकांश शीतलहर और कड़ाके की ठंड में बिना स्वेटर, जूते और मोजे के आ रहे थे। इससे सर्दी में बीमार पड़ने का खतरा था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने शुक्रवार के अंक में 'कड़ा-सिराथू के नौनिहालों को ठंड का खतरा' शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो इस पर जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को अधिकांश बच्चे ड्रेस व जूता-मोजा पहनकर विद्यालय पहुंचे। सिराथू व कड़ा बीआरसी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से स्वेटर, जूते मोजे के लिए 1200 रुपये की धनराशि लगभग 15 दिन पहले भेजी जा चुकी थी। इसके बावजूद ठंड में बच्चे बिना स्वेटर, जूता मोजा पहने स्कूल आ रहे थे। बच्चों की इस समस्या को लेकर शिक्...