हापुड़, दिसम्बर 30 -- 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए लगने वाले टीके से वंचित बच्चों का टीकाकरण होगा। अभिभावकों को जागरूक कर छूटे बच्चों को टीके लगाये जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं। नियमित टीकाकरण सत्र के तहत प्रत्येक शनिवार और बुधवार को टीकाकरण किया जाता है। बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए टीके लगाये जाते हैं, लेकिन टीकाकरण से अनेक बच्चे वंचित या छूट गए हैं। जिनके टीकाकरण के लिए टीका उत्सव चल रहा है। अभिभावकों को जागरूक कर टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि छूटे बच्चों को टीके लगाये जा रहे हैं। बच्चों को लिए यह टीका बहुत ही फायदेमंद है। सभी अपने बच्चों को टीके जरूर लगवाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.