गंगापार, फरवरी 16 -- बीआरसी जसरा परिसर में आंगनबाड़ी द्वारा हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा अभिभावकों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह, सीडीपीओ विनीता, प्रमोद मिश्रा, उपेंद्र द्विवेदी, डॉ एसपी सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...