गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- - मेले में हजारों की तादाद में अभिभावक तथा छात्र किताबों की अदला-बदली कर उठा रहे लाभ गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में विभिन्न संगठनों की तरफ से निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो अभिभावकों को आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन मेलों में हजारों की तादाद में अभिभावक तथा छात्र एक दूसरे से किताबों की अदला-बदली कर लाभ उठा रहे हैं। आईपीए तथा जीपीए के बुक एक्सचेंज मेले में बड़ी तादाद में अभिभावक पहुंच रहे हैं।राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा कायमेरा सोसाइटी में चल रहे मेले के दूसरे दिन रविवार को करीब दो हजार से ज्यादा अभिभावकों ने आपस में किताबों की अदला-बदली कर लाभ उठाया। मेले का आयोजन इंaडियन पेरेंट्स एसोसिएशन, राजनगर एक्सटेंशन ट्रस्ट, सॉलिड...