अंबेडकर नगर, मार्च 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नया शिक्षा सत्र शुरू होने में अब महज चार दिन शेष रह गए हैं, लेकिन सीबीएसई बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में किताबों, ड्रेस और अन्य सामग्री को लेकर अभिभावकों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। विद्यालयों द्वारा किताबों की खरीद के लिए पहले से ही कुछ दुकानों को निर्धारित कर दिया गया है। अभिभावकों को इन्हीं दुकानों से खरीदारी करने के लिए बाकायदा स्टीकर भी दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, स्कूल ड्रेस, जूते और मोजे के लिए भी अलग से एक-एक दुकान चिन्हित की गई है, जहां से ही सामान खरीदने की अनिवार्यता बताई जा रही है। ऐसे में अभिभावकों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचता और उन्हें मनमाने दामों पर सामान खरीदना पड़ रहा है। नया सत्र नजदीक होने के कारण इन दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। अभिभावक घंटों लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.