सोनभद्र, जुलाई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जा रहा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। अभिभावकों की झिझक टीकाकरण अभियान में चुनौती बन रही है। जिसके चलते लक्ष्य के सापेक्ष महज 11 प्रतिशत किशोरियों को ही वैक्सीन लग सकी है।

टीकाकरण लक्ष्यों की स्थिति जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 22567 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक केवल 2445 किशोरियों का ही टीकाकरण हो सका है। इसके अनुसार जिले में अभी तक महज 10.8 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो पाया है, जबकि 20122 किशोरियां अभी भी टीकाकरण से वंचित हैं। जिले में एचपीवी टीकाकरण अभिय...