हजारीबाग, अप्रैल 8 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल क्षेत्र डूमरडीहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 211 में टीकाकरण के लिए एएनएम जयंती कुमारी बुधवार को पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने अपने बच्चों को टीका लगवाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीटीटी, सहिया दीदी एवं एएनएम उक्त स्थल पर पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के लाभ के संबंध में लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना था कि चार दिन पहले झुरझुरी में टीकाकरण के बाद एक बच्ची की मौत हो गई। इसलिए बच्चों का टीका नहीं लगवाएंगे। बीटीटी प्रकाश पंडित ने विस्तार से ग्रामीणों को टीका के फायदे को बताया। इसके बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों का टीका लगाया। मौके पर कुल छह बच्चों को टीकाकरण और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.