लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता व यूपी पुलिस के अखिलेश यादव ने अपने बेहतरीन खेल की बदौलत यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंतिम दिन बादशाहत साबित करते हुए दोहरी विजेता ट्रॉफी जीती। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. अनिल कुमार ध्यानी की स्मृति में इस चैंपियनशिप का आयोजन गोमती नगर विपिन खंड बीबीडी यूपी बैडमिंटन एकेडमी में किया गया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुष एकल 45 वर्ष से अधिक में ओलंपियन प्रयागराज के अभिन्न श्याम गुप्ता ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए प्रयागराज के ही सी. जॉन वेस्ले को 21-11, 21-5 से मात देकर खिताब जीता। पुरुष युगल 45 वर्ष से अधिक में दूसरी वरीय प्रयागराज के अभिन्न श्याम गुप्ता व सी. जॉन वेस्ले की जोड़ी ने शीर्ष वरीय जितेंद्र सिंह व रविंद्र...