अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत
पटना, सितम्बर 2 -- फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की पद्मावत फिल्म के जौहर दृश्य को लेकर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह कल्लू ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत के दौरान समाजसेवी चंदन सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा नेता ने कहा कि टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने स्वरा भास्कर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने कहा गया है कि इस संबंध में सनहा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- 'चलो ना-समझों को इतिहास समझाएं', स्वरा भास्कर के 'पद्मावत विवाद' पर कंगना रनौत ने साधा निशाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.