रिषिकेष, मई 23 -- कन्नड़ एवं तमिल फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री संचिता शेट्टी परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने अध्यात्मिक गतिविधियों में सहभाग करने के साथ ही गंगा आरती भी की। शनिवार को परमार्थ निकेतन में कन्नड़ एवं तमिल फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री संचिता शेट्टी पधारी। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि सफलता तब तक अधूरी है जब तक मन शान्त और संतुष्ट नहीं है। वास्तविक उपलब्धि वही है जहां व्यक्ति स्वयं से जुड़ जाए। आज की युवा पीढ़ी को केवल करिअर नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कार और आत्मिक संतुलन की भी आवश्यकता है। संचिता शेट्टी ने कहा कि परमार्थ निकेतन स्वयं को जागृत करने वाली दिव्य चेतना का केन्द्र है। स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का स्न...