वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के सिलसिले में काशी आई शिल्पा ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में उन्होंने वहां मौजूद दर्शनार्थियों का अभिवादन भी स्वीकार किया। दर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि काशी मेरे लिए चिर-परिचित जगहों में से एक है। बावजूद इसके जब जब यहां आती हूं नवीन अनुभूतियों से भर जाती हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...