मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अभिनेत्री रवीना टंडन और माड़ीपुर के होटल संचालक प्रणव कुमार व अन्य के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाना में सात साल पहले सड़क जाम करने को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने मामले में चार्जशीट दायर करने पर पुलिस के खिलाफ टिप्पणी भी की है। कहा है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही की है। उनके पास अपराधियों को पकड़ने का समय नहीं है, लेकिन इस मामले में जांच करने और आरोप से असंबद्ध चार्जशीट दाखिल करने में अपनी दक्षता दिखाई है। यह बिहार में पुलिस के बिना सोचे-समझे कामकाज को दर्शाता है। न्यायालय द्वारा इसकी कड़ी निंदा की जाती है।माड़ीपुर ओवरब्रिज के पास 12 अक्टूबर 2018 को एक होटल का उद्घाटन समारोह हुआ था। इसमें सिने अभिनेत्री रवीना टंडन को बुलाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में द...