अभिनेत्री के घर से चोरी करने में किया गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 8 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। मुंबई पुलिस ने मुंबई की एक फिल्म अभिनेत्री के घर से चोरी मामले में सोनकी थाना क्षेत्र से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह गोटही का रहने वाला चंदन मुखिया है। पुलिस ने करीब 51 लाख के चोरी के सामान व नगदी बरामद किए हैं। इनमें लगभग 12.50 लाख रुपये की एक लग्जरी घड़ी, करीब 30 लाख रुपये मूल्य के दो सोने के बिस्किट व नौ लाख रुपये नगद शामिल हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपित चंदन समुद्र किनारे के इलाकों में घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करता था। इसी दौरान उसकी नजर अभिनेत्री लोपामुद्रा रावत के सांताक्रूज स्थित घर पर पड़ी। कई दिनों तक उसने घर की निगरानी की और रात में लगातार अंधेरा रहने के कारण यह सुनिश्चित किया कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद कथित तौर पर नशे की हालत में वह वेंटिलेटर के रास्ते घर में घुसा और चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.