नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- साल 2017 में अभिनेत्री पर हुए हमले के मामले में दूसरे आरोपी मार्टिन एंटनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पीड़िता को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। त्रिशूर साइबर पुलिस ने अभिनेत्री पर हमले के मामले में 20 साल की सख्त सजा पाए मार्टिन एंटनी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार एर्नाकुलम जिला एवं प्रधान सत्र न्यायालय द्वारा अभिनेत्री पर हमले के मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद एंटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें पाया गया कि एंटनी ने पीड़िता की पहचान उजाकर की और उसे बदनाम किया। पुलिस को संदेह है कि यह वीडियो फैसले से पहले रिकॉर्ड किया गया था और बाद में इसे सार्वजनिक किया गया। वीडियो साझा करने वालों का पता लगाएंगे एक अधिकारी ने बताया कि त्रिशूर रेंज के...