देहरादून, जनवरी 2 -- दून बलूनी क्रिकेट अकादमी में एआर फिल्म्स द्वारा शुक्रवार को हुई उत्तराखंड की फिल्म संगीत जगत की अभिनेत्रियों के क्रिकेट मैच में पीआर फाइटर्स ने घुघुती चैलेंजर्स को दस विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए घुघुती चैलेंजर्स ने आठ ओवर में बिना विकेट खोए 109 रन बनाए। अभिनेत्री भावना चुफाल ने 27 गेंद में 7 चौके, 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। कप्तान रेखा बधाणी ने 27 गेंद में 37 रन बनाए। जिसमें 5 चौक्के शामिल थे। जवाब में पीआर फाइटर्स की कप्तान दीपिका नेगी ने 5 चौके की मदद से 30 गेंद में 36 और पिंकी राणा ने 31 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। पिंकी की पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। पीआर ने यह मैच 7.5 ओवर में निर्धारित लक्ष्य पाकर कर जीत लिया। पिंकी राणा को वूमैन ऑफ द मैच चुना गया। एआर फिल्म्स के अब्बू रावत ने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.