अलीगढ़, अक्टूबर 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता टार्जन फेम हेमंत बिर्जे को थाने में रात बितानी पड़ी। उन पर बुकिंग के बावजूद प्रस्तुति न देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। हालांकि सोमवार सुबह आयोजकों व अभिनेता के बीच समझौता हो गया। इसके बाद आयोजकों ने उन्हें प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए। शहर के रामलीला मैदान में महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति की ओर से रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें अभिनेता हेमंत बिर्जे की प्रस्तुति थी। कई दिन से इसका प्रचार किया जा रहा था। रात में अभिनेता के परफॉर्मेंस की बारी आई तो वे नहीं पहुंचे। इसके बाद समिति पदाधिकारी महाजन होटल के कमरे में पहुंचे, जहां उनको ठहराया गया था। उनका आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.