बेगुसराय, सितम्बर 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बाढ़ पीड़ितों को मदद करने पहुंचे अभिनेता सोनू सूद ने कहा जब जरूरी होगा वे हमेशा खड़े रहेंगे। मंगलवार की दोपहर तेज धूप में अभिनेता आधारपुर पंचायत के बिनलपुर पहुंचे। वहां लगभग तीन दर्जन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इन्होंने बताया कि पीड़ितों की मदद कर उन्हें आनंद आता है। कहा कि कोरोना के समय भी हजारों लोगों को मदद पहुंचाई। बेगूसराय भी आना चाहता था, लेकिन आवाजाही की परेशानी थी।इससे वे नहीं आ पाए। सीने अभिनेता ने कहा कि बिहार में बाढ़ से काफी क्षति हुई है। बाढ़ का पानी घटा है। लेकिन लोगों की समस्या अब तक बनी हुई है। उन्होंने सरकार को इनकी तकलीफ समझने की बात कहते हुए कहा कि कहीं न तो मेडिकल टीम है न मदद पहुंचाने वाले अधिकारी और कर्मी। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ जाती है।...