शामली, अप्रैल 21 -- कांधला। बॉलीवुड फिल्म आशिकी के अभिनेता राहुल रॉय ने मंगलवार को बीपीएन जूनियर हाई स्कूल, कांधला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया और उनके साथ बातचीत की। बच्चों ने उन्हें अपने द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किए और पुष्पों से उनका स्वागत किया। अभिनेता राहुल रॉय शामली जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। उन्होने छात्रों की विभिन्न प्रतिभाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हुई कि छोटे कस्बों में भी बच्चों में ऐसी कड़ी मेहनत और हुनर है। स्कूल की संचालन समिति की अध्यक्षा अलका चौहान, डॉ. जनेश्वर चौहान, और प्रबंधक श्वेता चौहान ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सीएसजेएमयू के आस्तिक बने चैम्पियन प्रधानाचार्या शमा प्रवीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.