शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- चेक बाउंस के मामले में फंसे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं।यूपी के शाहजहांपुर में स्थित उनकी दो बड़ी संपत्तियों को 9 सितंबर को नीलाम किया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से इसे लेकर शहर और गांव में स्थित संपत्तियों पर नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया गया है। राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का बकाया है। हालांकि दोनों संपत्तियों की कीमत बैंक ने 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये निर्धारित किया है। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने यह ऋण अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए लिया था। ऋण की वसूली न होने पर बैंक ने गिरवी रखी गई संपत्तियों को कब्जे में लेकर नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक शाहजहांपुर में राजपाल यादव की ...