नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश भवन में वुमेन्स डे कॉनक्लेव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिनेता राकेश बेदी शामिल हुए। उन्होंने मंच से अपने चिरपरिचित अंदाज में संवाद बोलकर दर्शकों का अभिवादन किया और महिला सशक्तीकरण पर एक कविता भी सुनाई। राकेश बेदी वर्ष 2020 से सिट्टामाइंडफुल ट्रस्ट से जुड़े हैं और मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता के मिशन का समर्थन कर रहे हैं। संस्था ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को निशुल्क काउंसलिंग सेवाएं देती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मसलों पर प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...