बिजनौर, फरवरी 27 -- फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व सभासद सार्थक चौधरी और अंकित उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गैंगेस्टर एक्ट में चार बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब हो कि 20 नवंबर 2024 को अभिनेता मुश्ताक खान को इंवेंट के नाम पर बुलाकर दिल्ली से उनका अपहरण कर उन्हें बिजनौर की नई बस्ती में एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर करीब 2.20 लाख रुपये की रकम वसूल ली थी। पुलिस ने जांच में पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी, अंकित उर्फ पहाड़ी, अजीम अहमद, गोला उर्फ दीपेंद्र उर्फ आकाश, शिवा, लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु, शशांक निवासी जनकपुरी गाजियाबाद और शबीउद्दीन उर्फ सैबी को गिरफ्तार कर जेल ...