बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अभिनेता मुश्ताक कांड में शामिल गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त शशांक निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस गैंग में शामिल छह आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है, जबकि तीन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। गौरतलब हो कि 20 नवंबर 24 को अभिनेता मुश्ताक खान को इंवेट के नाम पर बुलाकर दिल्ली से उनका अपहरण कर उन्हें बिजनौर की नई बस्ती में एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर करीब 2 लाख 20 हजार रुपये की रकम वसूल ली थी। पुलिस ने जांच में पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी, अंकित उर्फ पहाड़ी, अजीम अहमद, गोला उर्फ दीपेंद्र उर्फ आकाश, शिवा, लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु, शशांक निवासी जनकपुरी गाजियाबाद और शबीउद्दीन उर्फ सैबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।...