अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। महाभारत टीवी सीरियल में भीष्म पितामह की सशक्त भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे। राजद्वार के पास आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके साथ ही अभिनेता मुकेश खन्ना ने 'जय हिंद हस्ताक्षर अभियान' की शुरुआत की। इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, गोपाल सिंह व दीपक कुमार त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल थे। उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में बताया कि पहले भी उन्हें राम मंदिर आने का निमंत्रण मिला था लेकिन वह नहीं आ पाए। इस बार शहादत दिवस पर अयोध्या आकर रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि अयोध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.