मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचकर बुढ़ाना बांगर में स्थित 56 बीघा कृषि भूमि का बैनामा कराया है। इस दौरान काफी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ देखी गई। गांव हुसैनपुर कलां के मूल निवासी अभिषेक जैन समेत परिवार के सात सदस्यों ने जमीन का बैनामा किया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी शुक्रवार को वह अपने परिजनों व प्रशंसकों के साथ तहसील में पहुंचे और सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर कृषि भूमि का बैनामा कराया। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के तहसील में आने की सूचना पर उनके प्रशंसकों को भीड़ जमा हो गई ओर सेल्फी, फोटो व वीडियोग्राफी का दौर शुरु हो गया। इतना ही नहीं सब रजिस्ट्रार पंकज जैन ने भी अपने परिवार को बुला लिया था। सब रजिस्ट्रार ने अपने केबिन में अभिनेता को नाश्ता कराया और अपने परिवार के अभिनेत...