मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश जाट महिला महासभा की ओर से शुक्रवार को फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र देओल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में जाट महिला सभा की अध्यक्ष अंजू लोचब ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि धर्मेंद्र हमेशा से ही जाट समाज की आन बान शान रहे हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रीना सिरोही ,रूपा सिंह, बबीता चौधरी ,उषा चौधरी, डॉक्टर सारिका, डॉक्टर रिचा, डॉक्टर सच्ची, पूनम, नेहा प्रमोद, आंचल , अनीता ममता, पारुल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...