नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- बॉम्बे हाईकोर्ट मंगलवार को अभिनेता इमरान खान की याचिका पर सुनवाई करेगा। अभिनेता इमरान खान ने पुलिस के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। यह याचिका सोमवार को मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई थी। खान के वकील वेंकटेश धोंड और केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अनुरोध किया कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की जाए। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि वह मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगा। यह भी पढ़ें- दो दिन ही बची है मोहलत और हाई कोर्ट ने टाल दी सुनवाई, हुकधुक में क्यों एक्टर इमरान खान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...