अलीगढ़, जुलाई 16 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शाही मुफ्ती इब्राहिम के बाद पूर्व मेयर शकुंतला भारती फिल्म अभिनेता आमिर खान के विरोध में आ गई हैं। पूर्व मेयर ने अभिनेता पर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उनकी फिल्मों के बहिष्कार की अपील की। बुधवार को मीडिया से वार्ता करते हुए पूर्व मेयर ने कहा कि आमिर खान एक बड़े कलाकार हैं, लेकिन उनके कथित आचरण और गतिविधियों को लेकर समाज में असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता हिंदू बहन-बेटियों की अस्मिता और भावनाओं को प्रभावित कर रहे हैं। भारती के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपनी लोकप्रियता का उपयोग समाज को बांटने या किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए करता है, तो उसकी आलोचना की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं आई थीं किरण राव और रीना दत्ता? दोस्...