गोंडा, मई 18 -- गोण्डा। प्रदेश के 18 राजकीय अभिनव विद्यालयों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज के तहत मान्यता दिए जाने पर माध्यमिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। जिले के झंझरी ब्लॉक क्षेत्र की कंसापुर ग्राम पंचायत में भी राजकीय अभिनव विद्यालय संचालित है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ, देवीपाटन मंडल के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्षो से इन विद्यालयों में केवल कक्षा आठ तक ही पढ़ाई होने के कारण छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए दूसरे विद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता था। अब इंटर कॉलेज का दर्जा मिलने से विद्यार्थियों को एक ही परिसर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। शिक्षकों ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्...