पूर्णिया, फरवरी 27 -- पूर्णिया । मजरा केनगर स्थित अभिनव प्रज्ञान वर्ल्ड स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई की मान्यता मिलने से अब छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा। विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, प्रशिक्षित शिक्षक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यालय के निदेशक डा प्रकाश मिश्र ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक एवं संस्कारयुक्त नागरिक बनाना है। सीबीएसई की मान्यता से विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में और सुधार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...