नवादा, जनवरी 10 -- हिसुआ, निसं। हिसुआ के सोनसा निवासी बाबूलाल प्रसाद का पौत्र और शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संतोष कुमार वर्मा का भतीजा अभिनव सुमन ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित अंडर 14 राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में एक बार फिर कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का नाम रौशन किया है। इसके पूर्व भी अभिनव सुमन ने नई दिल्ली में आयोजित वर्ष 2024-25 के नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अभिनव नालंदा जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल का छात्र है। उसके पिता संजीव कुमार जिला बंदोबस्त कार्यालय नालंदा में पदस्थापित हैं। उसकी माता गृहिणी हैं। अभिनव अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता और चाचा सहित अपने प्रशिक्षकों को दिया है। अभिनव का कहना है कि दादा का प्यार और चाचा के स्नेह के साथ माता-पिता और प्रशिक्षक द्वारा लगातार हौसल...