अभिनव ने ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल की 8वीं रैंक
सहारनपुर, मई 20 -- पुलिस लाइन्स स्थित बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अभिनव चौधरी ने योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। अभिनव ने अंडर-13 वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 8वीं रैंक हासिल की। अभिनव चौधरी पुलिस लाइन्स स्टेडियम में कोच अक्षित धीमान के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने खिलाड़ी अभिनव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनहोंने कहा कि अभिनव की यह सफलता लगातार मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बैडमिंटन में चमके हल्द्वानी के सार्थक, दो पदक जीते उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.