नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के नाट्य कला में तीन साल के डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए तय की गई 30 साल की उम्र सीमा के लागू होने पर रोक लगा दी है। अदालत ने दो याचिकाकर्ता को उनकी उम्र की परवाह किए बिना कोर्स के लिए आवेदन करने की इजाजत दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने दिया। पीठ ने कहा कि अभिनय जैसे प्रतिभा आधारित क्षेत्र के लिए ऊपरी उम्र सीमा तय करना पहली नजर में मनमाना व मौलिक अधिकारों का उल्लंघन लगता है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता विवेक गुरनानी ने एनएसडी की ओर जारी अधिसूचना को चुनौती दी थी। इसके तहत एक जुलाई 2026 तक ज्यादा से ज्यादा उम्र 30 साल तय की गई है। 34 व 42 साल के दो याचिकाकर्ता योग्यता व अनुभव के मामले में वैसे तो पात्र हैं, लेकिन सिर्फ उम्र की पाबंदी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.