बेगुसराय, अगस्त 6 -- बीहट, निज संवाददाता। 10 दिवसीय कार्यशाला के जरिये बीहट मध्य विद्यालय के बच्चे अभिनय की बारीकियों से रू-ब-रू हो रहे हैं। एचएम रंजन कुमार ने कहा कि अभिनय से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, संवाद कौशल तथा संवेदनशीलता का स्तर बढ़ता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू की गई है। रंगपुष्प संस्था के बैनर तले आयोजित कार्यशाला में एनएसडी पासआउट रंगकर्मी खुशबू कुमारी के द्वारा बच्चों को अभिनय की बुनियादी तकनीक के साथ साथ स्वर साधना, शारीरिक अभिव्यक्ति, मंच अनुशासन, संवाद अदायगी, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता तथा टीम वर्क का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत बच्चों के द्वारा अभिनय प्रस्तुति भी होनी है। बुधवार को कार्यशाला का उद्घाटन रंगकर्मी खुशबू कुमारी, एचएम रंजन कुमार, अनुपमा स...