रांची, मार्च 15 -- रांची। पलाश एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में युवाओं ने अभिनय की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक आकाश दीप ने प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज, वॉइस मॉड्यूलेशन, संवाद अदायगी और स्टेज प्रेजेंस जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही, स्ट्रेचिंग और कैरेक्टर स्टडी के माध्यम से कैमरा व मंच के लिए आत्मविश्वास जगाने के टिप्स दिए। मुख्य अतिथि दीपक बंका ने कहा कि झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं में कला रची-बसी है, यहां के युवाओं में अभिनय की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर आनंद केडिया, उमेश केडिया और स्मिता केडिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...