बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हेल्दी-अनहेल्दी फूड विषय पर इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने फल, सब्ज़ियां, दूध और जूस जैसे हेल्दी फूड तथा पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसे अनहेल्दी फूड का आकर्षक रूप धारण किया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी एक्टिंग के माध्यम से हेल्दी खाने के महत्व का संदेश दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य अंशु भाटी ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ सही खान-पान की आदतें विकसित करती हैं, वहीं चेयरमैन अमित नागर ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...