दुबई, दिसम्बर 16 -- अभिज्ञान कुंडू के रिकॉर्ड नाबाद 209 रन और दीपेश देवेंद्रन के पांच विकेट की मदद से भारत ने अंडर 19 एशिया कप मैच में मंगलवार को मलेशिया को 315 रन से हराया। यह U-19 एशिया कप में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। हालांकि 315 रनों की इस जीत के बावजूद भारत बांग्लादेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। अंडर-19 एशिया कप वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के नाम 328 रनों से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है, यह जीत उन्होंने कतर के खिलाफ 2012 में हासिल की थी। वहीं रनों के अंतर से युवा वनडे में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2022 में भारत ने युगांडा को 322 रन से हराया था। यह भी पढ़ें- कौन हैं J&K के आकिब डार? दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइज से 2700% महंगा खरीदा कुंडू युवा वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेट...