धनबाद, मार्च 29 -- प्रधानखंता निवासी अभिजीत पात्रा का चयन योगासन भारत की ओर से 29 मार्च से एक अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय अस्मिता प्रतियोगिता के लिए निर्णायक के रूप में हुआ है। इसको ले बलियापुर के खासकर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। राज्य संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव चंदू कुमार, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, डॉ. शैलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार रवानी, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, कुणाल कुमार आदि ने अभिजीत पात्रा को बधाई दी है। विधायक चंद्रदेव महतो ने भी अभिजीत पात्रा को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...