नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके और कांग्रेस के राहुल गांधी पर तंज कसा। दरअसल, मंगलवार रात उदयपुर नगर निगम ने दीपावली मेले का आयोजन किया था। इस कवि सम्मेलन में ख्यातनाम कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा, वहीं शैलेश लोढ़ा ने अपने व्यंग से सबको हैरान कर दिया।अभिजीत दीपके पर कसा तंज सामने आए वीडियो में शैलेश लोढ़ा कहते हैं, "गलतफहमी में मत रहो कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो, जैसे अभिजीत दीपके गलतफहमी में है। जंतर-मंतर पर 450 लोग जमा करके सोचता है कि मैं बहुत बड़ा हो गया? उसे एक बार यहां लेकर आओ और बताओ भीड़ क्या होती है तब पता चलेगा।"राहुल गांधी का भी उड़ाया मजाक शैलेश लोढ़ा आगे कहते हैं, "कमाल करते हो यार। क्या चल रहा है इस देश के अंदर? लेकिन वो आदमी देखा, ...