नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह संस्थापक आशुतोष रांका और उनके साथियों को रविवार शाम छोड़ दिया गया है। दिन में उन्हें असम पुलिस ने हिरासत में लिया था। इससे पहले सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा था कि अगर पुलिस आशुतोष को नहीं छोड़ती तो वह भी सोमवार सुबह असम में होंगे। उन्होंने कहा था कि मुझे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लो। हालांकि आशुतोष रांका ने जब एक्स पर बताया कि उन्हें छोड़ दिया गया है तो अभिजीत दीपके ने कहा, अबे यार मैं तो पुलिस थाने में प्रदर्शन करने असम आने वाला था। आशुतोष रांका ने कहा है कि वह सोमवार को उसी जगह से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे जहां से पुलिस ने उन्हें उठाया था। अभिजीत दीपके ने जब कहा कि वह उनके साथ प्रदर्शन में जुड़ने वाले थे तो आशुतोष रांका ने भी उन्हें जवाब दिया, 'सॉरी शक्तिमान।' ...