नई दिल्ली।, अक्टूबर 24 -- Abhijeet Dipke News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता अभिजीत दीपके की चुटकी लेते हुए उन्हें देश के लिए सिरदर्द बताया। उन्होंने भारतीय प्रतिभाओं को वापस लाने के लिए सरकार को कार्यक्रमों के बारे में बात करते हुए दीपके का मजाक उड़ाया है। गोयल ने चीन की एक सरकारी पहल का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन विदेशों से शीर्ष वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और आईटी एक्सपर्ट्स को वापस बुलाता है ताकि प्रतिभाओं के पलायन को रोक सके। गोयल ने चुटकी लेते हुए कहा, "आप दुनिया में कहीं भी जाएं आपको बड़ी संख्या में भारतीय प्रतिभाएं मिलेंगी। लेकिन हम उन्हें वापस भारत कैसे लाएं? हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि इसका कोई दुरुपयोग न हो। चीन में लोग इसके दुरुपयोग से डरते हैं। वहां लोग बस गायब हो सकते हैं। अगर भारत में ...